| मोटर
साइकिल "बी" पॉलिसी |
|||
| |
|||
| संक्षिप्त
विवरण
|
|
ऐसा कोई भी दो पहिया वाहन (अलग की जा सकने वाली साइड कार सहित) जिसका उपयोग इस पॉलिसी के अंतर्गत सामाजिक, घरेलू व घूमने फिरने के उद्देश्य से तथा बीमित के व्यवसाय के लिए किया जाता है । पॉलिसी किराये या ईनाम, आयोजित दौड़, गति जाँच तथा किसी अन्य व्यापार या व्यवसाय या मोटर व्यापार से संबंधित किसी उद्देश्य के अतिरिक्त उपयोग हेतु सामान लाने व ले जाने (नमूनों के अतिरिक्त) हेतु उपयोग को संरक्षित नहीं करती है । |
|
|
|
संरक्षित जोखिम
|
अग्नि, विस्फोट, तड़ित, सेंधमारी तथा चोरी, उपद्रव तथा हड़ताल, बवंडर, प्रभंजन, तूफान, झंझावत, जानबूझकर किये गये कृत्य, भूकम्प, बाढ़, आतंकवादी गतिविधियां, जमीन/चट्टान का खिसकना । रेल/रोड द्वारा यात्रा के दौरान बाह्य साधनों द्वारा हुई दुर्घटना, अन्तर्देशीय जल, लिफ्ट अथवा वायु मार्ग द्वारा हुई क्षति भी संरक्षित है । ये आवरण कानून द्वारा अपेक्षित कानूनी देयता के अतिरिक्त हैं । |
|
|
मुख्यअपवर्जन |
परिणामी क्षति, मूल्यह्ास, टूट-फूट, मशीनरी/इलैक्ट्रीकल खराबी, विभंग या टूटना, टायरों की क्षति जबकि मोटर कार भी उसी समय क्षतिग्रस्त न हो तथा व्यक्ति द्वारा शराब या दवाईयों के नशे के प्रभाव में होने के दौरान गाड़ी चलाने से हुई दुर्घटना के फलस्वरूप हानि या क्षति । |
||