|
हमारा लक्ष्य
Ø
समुदाय
के सर्वोत्तम
हित में साधारण
बीमा व्यवसाय
का विकास करना।
Ø
उपयुक्त
लागत पर उच्चस्तरीय
बीमा उत्पाद
एवं सेवा प्रदान
कर व्यक्ति, व्यापार
एवं वाणिज्य
को वित्तीय सुरक्षा
हमारे मूल्य
Ø
ग्राहकों
की जरूरतों को
परम प्राथमिकता।
Ø
जनता
के साथ उच्चस्तरीय आचरण।
Ø
प्रचालन
कार्य में पारदर्शिता।
हमारी प्रतिबद्घता
नागरिकों
के लिए हम निम्न
कार्य करेंगे :
Ø
साधारण
बीमा निगम के
अधिकार क्षेत्र
में नागरिकों
की साधारण बीमा
सम्बन्धी जरूरतों
को, जो
वाणिज्यिक रूप से
व्यवहार्य है
तथा अब तक उपलब्ध
नहीं थी, पूरा
करने के लिए माँग
प्राप्त होने
के तीन माह के
अन्दर कार्रवाइ
करेंगे।
Ø
प्रशुल्क
द्वारा संरक्षित
आवरणों के लिए
उपयुक्त प्रस्ताव
को, उचित
टिप्पणी के साथ
दो माह के अन्दर, प्रशुल्क
सलाहकार समिति
को भेजा जाएगा।
Ø
विशेष
प्रकार के कवर
के लिए अनुरोध
प्राप्त होने
के 6 माह
के अन्दर समाज
के कमजोर वर्ग
के लिए उपयुक्त
दर पर
प्रचलित
बीमा उत्पाद
प्रदान करते
रहेंगे।
Ø
दिसम्बर, 1997 तक
सभी क्षेत्रीय
केन्द्रों में
ग्राहक सूचना
काउंटर स्थापित कर मार्च, 1998 तक
इन केन्द्रों
को कम्प्यूटरीकृत
करेंगे। दिसम्बर 1999 तक
विभिन्न चरणों में इन
कम्प्यूटरीकृत
केन्द्रों को
मंडलीय कार्यालयों
तक विस्तरित
किया जाएगा।
Ø
15 अगस्त, 1997 तक
सभी बीमा कम्पनियों
के मुख्यालय
में ग्राहकों
की सूचना सम्बन्धी
आवश्यकता को
पूरा करने के
उद्देश्य से "क्या
मैं आपकी सहायता
कर सकता हूँ" की
सुविधा स्थापित
की जाएगी।
Ø
15 अगस्त, 1997 से 30 दिन
के अन्दर 90% दस्तावेजों
को जारी करना तथा उत्तरोत्तर अगस्त, 1998 तक
इस अवधि को 15 दिन
एवं अगस्त, 1999 में 7 दिन
सीमित करना।
Ø
आवश्यक
सूचनाओं से युक्त
मानक पॉलिसी कवर
पर पुस्तक तैयार
करना तथा ऐसी
पुस्तकों को
आसानी से खरीदने
हेतु उपयुक्त
स्थानों पर उपलब्ध
कराना।
Ø
दिसम्बर, 1997 तक
चार महानगरों
में क्षेत्रीय
सलाहकार समिति
का गठन कर ग्राहकों
से सम्पर्क रखना
तथा बीमा सेवाओं
पर उनसे फीडबैक
प्राप्त करना।
Ø
मुख्य
क्षेत्रीय केन्द्रों
में कार्यशाला
आयोजित कर ग्राहकों
को साधारण बीमा
सेवाओं की जानकारी
देना।
Ø
पॉलिसी जारी
करने वाले कार्यालय
से अनुरोध
कर सात कार्यदिवस
के अन्दर ग्राहकों
को उनके दावे
और /अथवा दावा
निपटान की स्थिति
की जानकारी उपलब्ध
कराना।
Ø
निम्न
समय अनुसूची
के अनुसार सभी
दावों का
निपटान करना।
क. व्यक्तिगत
स्तर
पर बीमा दावे
का निपटान सभी
आवश्यकताएं
पूरी करने के 30 दिन
के भीतर
ख. सम्पत्ति
दावे
का निपटान सभी
आवश्यकताएं
पूरी करने के 60 दिन
के भीतर
ख. दायित्व दावे
का निपटान विधिक
प्रक्रिया पूर्ण
होने के 30 दिन
के भीतर।
Ø
व्यक्तिगत
स्तरीय बीमा
दावे के विवादों
को दूर करने के
लिए चार महानगरों
में "ओम्बड्समैन" प्रणाली
को स्थापित करने
के लिए प्रयास
करना।
|