हमारा निगमित मिशन :

 जनता की बढ़ रही बीमा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम एक संगठन के रूप में राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक उद्देश्यों को पूरा करने में योगदान देना इसके लिए हमें कारोबारी प्रचालनों के प्रभावी प्रबन्धन हेतु प्रयास करने होंगे

 हमारे निगमित उद्देश्य :

1.     ग्राहक को केन्द्र बिन्दु रखते हुए संपूर्ण समुदाय की बीमा आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करना

2.    बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से - ग्राहक के साथ मैत्रीपूर्ण रहने की हमारी परम्परा को सुदृढ़ करना

3.    कारोबार को लाभदायक ढंग से व्यवस्थित करना, फंड को न्यायपूर्ण ढंग से व्यवस्थित करना तथा निवेश योग्य राशि को सर्वोत्तम क्षेत्र में लगाना

4.    भारतीय कारोबार को बचाने की आशा को प्रकाशित करना तथा देश के हित में अन्तरराष्ट्रीय प्रचालन एवं पुनर्बीमा करना

5.    हानियों को कम करने तथा जोखिम प्रबन्धन की तकनीकों को विकसित करने हेतु कदम उठाना

6.    एक सुदृढ़ एवं गतिशील गैर-जीवन बीमा कर्त्ता के रूप में कार्य करना।